BADI // बाड़ी में परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा

BADI

BADI // जय जय परशुराम के नारों संग निकली शोभायात्रा, सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थी और अतिथि

BADI
BADI

बाड़ी में परशुराम धर्मशाला बाड़ी पर सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का विशाल समारोह आयोजित हुआ।

BADI
BADI

सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। जिसमें सनाढ्य सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश बिधौलिया एवं समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं भगवान परशुराम शोभायात्रा के संयोजक संदीप पुजारी एवं कोषाध्यक्ष सचिन दीक्षित, एडवोकेट रवि पचौरी एवं समाजसेवी पुष्पेंद्र बिधौलिया द्वारा दसवीं एवं बारहवीं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण तथा विभिन्न सरकारी सेवा क्षेत्रों में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

BADI
BADI

भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में संपूर्ण धौलपुर जिले एवं अन्य राज्यों से पधारे अतिथियों का सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष एवं परशुराम शोभा यात्रा संयोजक संदीप पुजारी, कोषाध्यक्ष सचिन दीक्षित, हरेश शर्मा, धर्मेन्द्र विधौलिया, शिवकुमार खैमरिया, गोल्डी पंडित, डॉ जितेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा द्वारा पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

BADI
BADI

सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति की नवीन मातृशक्ति इकाई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। शाम 4 बजे से परशुराम धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों एवं ढोल नगाड़ों से सुसज्जित भगवान परशुराम के जयघोषों के साथ प्रारंभ हुई। जो शहर के मुख्य मार्गो महाराज बाग चौराहा सीताराम बाजार सराफा बाजार किला गेट होते हुए वापस परशुराम धर्मशाला पर संपन्न हुई जिसमे सर्व समाज के सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।

विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर। स्वल्पाहार एवं शीतल पेयों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।शोभायात्रा में दाऊदयाल शर्मा, प्रमोद मुद्गल, चक्रपाणि दीक्षित,डॉ. जितेंद्र गुलपारिया, पंकज लहचोरिया, सीताराम शर्मा, धीरज चंसौरिया, भुवनेश्वर शर्मा गोपाल लहचोरिया, कृष्णा शर्मा, कल्याण प्रसाद शर्मा समेत सैकड़ो सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

JAIPUR // सीएम भजनलाल ने योग दिवस को लेकर की समीक्षा बैठक

BIKANER // सिंधु जल यात्रा 2025 निर्विघ्न संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *