JODHPUR // विमान हादसे में जान गवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

विमान हादसे में जान गवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

JODHPUR
JODHPUR

अहमदाबाद से गुरूवार को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टैक ऑफ के दौरान असंतुलित होकर एक इमारत से टकरा गई। जिसमें सवार यात्री व मेडिकल कॉलेज हाॅस्टल के कई छात्रों की दुखद मौत हो गई। युवा कांग्रेस जोधपुर देहात द्वारा शुक्रवार शाम अहमदाबाद विमान हादसे में जान गवाने वाले को नई सड़क स्थित राजीव गांधी स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

JODHPUR
JODHPUR

युवा कांग्रेस जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया ने बातचीत के दौरान कहा। इस दुखद हादसे पर युवा कांग्रेस की गहरी संवेदना है। हम उनके परिवार जनों के साथ है। पूरा देश शोकाकुल परिवार जनों के साथ खड़ा हैं। इस हादसे की जांच होनी चाहिए।

सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास बुधनगर, हकीम खान मारवाड़, पार्षद असलम खान, पूर्ण प्रकाश मेघवाल, इंद्रजीत बिश्नोई M. L. चौधरी, ललित जनागल, दिनेश पिंटू सारस्वत, आकाश गोयल, भरत जाजड़ा, सुदर्शन चौधरी, आनंद परिहार, पूर्णसिंह, वीरेंद्र बजाड़, कमल बंजारा, जीतेन्द्र कड़ेला महेंद्र जलवानी, राजू चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.facebook.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट

JODHPUR // कैंडल मार्च निकालकर ओटोरिक्शा एकता युनिय ने दी श्रद्धांजलि

JAIPUR // जयपुर पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध अभियान

Khairtal-Tijara // वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित हुई मीडिया राउंड टेबल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *