BANSWARA // परतापुर डायनिंग हॉल हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

BANSWARA

BANSWARA // बांसवाड़ा: रोटी को लेकर विवाद बना जानलेवा हमला, डायनिंग हॉल संचालक पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा के परतापुर नगर में गुरुकृपा डायनिंग हॉल संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रविवार रात डायनिंग हॉल संचालक प्रेम नेपाली पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया था। इसमें प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले बांसवाड़ा और फिर उदयपुर रेफर किया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

BANSWARA
BANSWARA

सोमवार को जवाहर कॉलोनी गढ़ी के नरेश राठौड़ ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया। सोमवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर परतापुर के गुरुकृपा डायनिंग हॉल में काम करने वाला प्रेम नेपाली घायल अवस्था में पड़ा था। उसका गर्दन, जबड़ा, हाथ पर धारदार हथियार से किसी ने वार किए थे। गढ़ी थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया। गढ़ी, कलिंजरा, अरथूना, लोहारिया, सल्लोपाट, सज्जनगढ़, घाटोल थानाधिकारियों की टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी सूचना के आधार पर गढ़ी मोरड़ी के अजय पुत्र हरीश डोडियार, रितिक पुत्र विनोद निनामा, उदयपुर हाल मुकाम मोरड़ी के जुनैद हुसैन उर्फ कालू पुत्र जाकिर हुसैन को डिटेन कर पूछताछ की।

तीनों ने जुर्म कबूला। प्रेम नेपाली परतापुर में गुरुकृपा डायनिंग हॉल चलाता है। रविवार रात को अजय, रितिक व जुनैद डायनिंग हॉल में रोटी लेने आए थे। उस दौरान रात होने की बात कहने से तीनों का प्रेम के साथ झगड़ा हो गया। उस समय तो तीनों आरोपी चले गए। रात 12 से 1 बजे के बीच वापस आए। डायनिंग हॉल में घुसकर संचालक प्रेम का चाकू से गला काट कर भाग गए थे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

ALWAR // ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 150 करोड़ का लेनदेन उजागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *