JAIPUR // अहिल्याबाई होलकर को CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि

JAIPUR

JAIPUR // अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का नमन, कहा- सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए किया जीवन समर्पित

JAIPUR
JAIPUR

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर श्रद्धांजलि, भारतीय इतिहास की प्रखर महिला शासकों में एक थीं 31 मई 1725 को जन्मी अहिल्याबाई ने मराठा साम्राज्य को दी नई दिशा, 30 वर्षों तक किया इंदौर पर शासन
भारत की महान महिला शासकों में से एक, अहिल्याबाई होलकर की आज जयंती है। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उन्होंने 1767 में मराठा शासित मालवा साम्राज्य की बागडोर संभाली थी और लगभग तीन दशकों तक इंदौर पर कुशलतापूर्वक शासन किया।

JAIPUR
JAIPUR

अहिल्याबाई ने 18वीं शताब्दी में न केवल धार्मिक मूल्यों का प्रचार किया, बल्कि औद्योगिकीकरण को भी बढ़ावा दिया। उनके शासनकाल में भारत के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण हुआ। उन्होंने ध्वस्त काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य भी किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सनातन संस्कृति की प्रतिष्ठा और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/reels/

स्टेट हेड से हुलास जैन की रिपोर्ट

TIJARA // अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *