TONK // तिरंगा यात्रा राजनीतिक नहीं, सेना और राष्ट्र गौरव के लिए है – भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान

ऑपरेशन सिन्दूर की गौरवशाली सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में 20 मई को टोंक शहर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जनसेवा संवाद केंद्र पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन हेतु यात्रा के जिला समन्वयक, विधानसभा समन्वयक, मंडल अध्यक्ष एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर तिरंगा यात्रा की तैयारियों, कार्य विभाजन और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की गई, जिससे यह यात्रा उत्साहपूर्वक संपन्न हो सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि भारत ने विश्व को संदेश दिया कि आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा की तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश का सर्व समाज का देश की सक्षम नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार के साथ साथ सशक्त भारतीय सेना और देश की माताओं बहनों के सम्मान के लिए आयोजित किया जा रहा जिसमें आमजन की भागीदारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि जहां दुनिया सोचना बंद करती है वहां से नरेंद्र मोदी की सोच शुरू होती है। बैठक में प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा,संत कुमार जैन, शैलेन्द्र चौधरी,बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, किशन गोपाल जाट, नंदलाल जाट,तरुण टिक्कीवाल,राजेंद्र सिंह राणावत,बनवारी जाट,लोकेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मीणा, सुनील भारत, अतुल पाराशर, दशरथ भाटी, रमेश गढ़वाल, शंकर विजय, रमाकांत शर्मा, सीमा गौतम,मनीष सिसोदिया, चरण सिंह चौधरी,शंभू शर्मा,मुरारी शर्मा,हरिराम यादव, उत्तम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
SAIPAU // सैंपऊ में राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने मनाई पृथ्वीराज चौहान जयंती
ALWAR // मरियाडा गांव के ठाकुर जी मंदिर में मूर्ति स्थापना और कलश यात्रा का भव्य आयोजन