BANSWARA // प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश, समय पर पूरी करें जरूरी शैक्षिक और प्रशासनिक सूचनाएं

बांसवाड़ा जिले के परतापुर गढ़ी ब्लॉक की शिक्षा विभाग की प्रशासनिक बैठक गुरुवार को गढ़ी डाइट में हुई। इसकी अध्यक्षता सीबीईओ महेंद्रसिंह समाधिया ने की। बैठक के विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ प्रथम गणेशलाल पाटीदार, शंकरलाल प्रजापति द्वितीय, अरविंद शर्मा आरपी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र कोठिया और ब्लॉक वाकपीठ मंच अध्यक्ष सूरज पाटीदार थे।

बैठक में एसीबीईओ द्वितीय ने सत्र 2024-25 की शैक्षिक, सहशैक्षिक और भौतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। शाला दर्पण मॉड्यूल के सभी बिंदुओं पर जानकारी दी गई। निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, भवन रखरखाव, विद्यालय की अस्थाई और स्थाई सम्पत्ति का भौतिक सत्यापन, हाउसहोल्ड सर्वे, नामांकन वृद्धि और वित्तीय लेखा पर भी जानकारी दी गई।

सीबीईओ समाधिया ने नए प्रधानाचायों और उपप्रधानाचार्यों का माला पहनाकर कर स्वागत किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रीष्मावकाश में सभी संस्था प्रधान समय-समय पर मांगी जाने वाली सूचनाएं उपलब्ध कराएं।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
BANSWARA // पुलिस ने दो पशु चोरो को किया गिरफ्तार
RAJSAMAND // राजसमंद में वकीलों का विरोध, ADJ परीक्षा रद्द करने की मांग
JODHPUR // जोधपुर के MDM अस्पताल के नेफ्रोलॉजी वार्ड में AC से लगी आग, बड़ा हादसा टला