ALWAR // 17 वर्षीय छात्र की हुई ट्रैक्टर से गिरने के कारण दर्दनाक मौत

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ महुआ टोल टैक्स के पास एक 17 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान यशवंत के रूप में हुई है, जो चोमू मालाखेड़ा का रहने वाला था और दसवीं कक्षा का छात्र था।
जानकारी के अनुसार यशवंत गांव के ही एक व्यक्ति के साथ निजी काम से अलवर आ रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जल्द की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
Dig // विधायक डॉ.शैलेश सिंह पहुंचे डीग
Khairthal tijara // आयुर्वेद निःशुल्क अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ समापन।
Rajasthan// राजस्थान में यह पहली बार, एसीबी ने BAP विधायक को रिश्वत लेते किया ट्रैप
Rajasthan // बागीदौरा विधायक जयकिशन पटेल को एसीबी ने किया ट्रैप