Alwar//जेल के भीतर मोबाइल और सिम कार्ड कैसे पहुंचे

Alwar//कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य सुनील उर्फ सोनू के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ है।
Alwar//अलवर सेंट्रल जेल में सुरक्षा के तहत की गई सघन तलाशी के दौरान कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य सुनील उर्फ सोनू के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ है। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर सुनील को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक मोर मुकुट ने बताया कि 11 अप्रैल को जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसमें बंदी सुनील और जयंत के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया। इसके बाद बंदी जयंत को जयपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया और दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस ने बताया कि सुनील, निवासी मित्राउ, शिव मंदिर गली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वर्ष 2020 से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। वह वर्तमान में अलवर जिले के कोट कासिम क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में सजा काट रहा है। उसके खिलाफ हत्या (धारा 303), हत्या के प्रयास (धारा 307), लूट और गैंगवार सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के भीतर मोबाइल और सिम कार्ड कैसे पहुंचे और इसमें किन-किन लोगों की मिलीभगत हो सकती है। मामले की जांच जारी है।अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/reels/?hl=en
khairthal//पुलिस का नाम लेकर 7.5 लाख की ठगी, डीएसपी ने संभाली जांच
