Banswara// माही महोत्सव आरंभ, शोभायात्रा में बिखरे लोक संस्कृति के रंग- चार दिनों तक चलेगा महोत्सव, होंगे विविध आयोजन

banswara

Banswara// माही महोत्सव आरंभ, शोभायात्रा में बिखरे लोक संस्कृति के रंग- चार दिनों तक चलेगा महोत्सव, होंगे विविध आयोजन

banswara
banswara

बांसवाड़ा जिला प्रशासन , नगर परिषद और पर्यटन विभाग के संयोजन में माही महोत्सव का रंगारंग आगाज सोमवार को हुआ। दोपहर बाद निकाली गई शोभायात्रा शहर के प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी। इसमें वागड़ की लोक संस्कृति के रंग बिखरे। कुषलबाग मैदान से गाजेबाजे और देषभक्ति के गीतों की स्वर लहरियों के साथ आरंभ हुई शोभायात्रा में आगे घुड़सवार चल रहे थे। वहीं इसके पीछे स्काउट, नर्सिंग स्टूडेंट्स, बैंडवादक, पारम्परिक वेषभूषा में आदिवासी कलाकार लोक नृत्य गेर खेलते हुए चल रहे थे। यह चंद्रपोल, पीपली चौक, आजाद चौक, पाला रोड़, नई आबादी, कलेक्ट्री मार्ग, जवाहर पुल होते हुए कुषलबाग मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले पूर्व जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, पूर्व राज्यमंत्री धनसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, निवर्तमान सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी आदि ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

 

महोत्सव के दूसरे दिन नगर परिषद कॉम्प्लेक्स में दोपहर दो से चार बजे तक पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इसके बाद शाम को कुशलबाग मैदान में सात बजे से तीन घंटे तक लेजर शो और म्यूजिकल नाइट होगी। इसमें बॉलीवुड के गायक बृजवासी बंधु अपनी प्रस्तुति देंगे। तीसरे दिन सुबह 7 बजे रन फॉर माही, शाम 7 बजे महिला समितियों की ओर से नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को रतलाम मार्ग पर महाराणा प्रताप सेतु के समीप माही माता मंदिर में सुबह 11 बजे पूजन होगा। साढ़े 11 बजे से दोपहर एक बजे तक माही पूजन और नौका दौड़ प्रतियोगिता होगी। 4 बजे कुशलबाग मैदान में पारम्परिक वेशभूषा को लेकर महिलाओं के लिए फैशन शो होगा। शाम 7 बजे बॉलीवुड नाइट होगी, जिसमें मशहूर गायक सलमान अली प्रस्तुति देंगे। रात साढ़े 9 बजे से ड्रोन शो होगा। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। माही महोत्सव के तहत जगमेरु हिल और आलाबरोड़ा में पैराग्लाइडिंग का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *