JODHPUR // भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा

JODHPUR – में भाजपा मण्डल स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा के निमित भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार मण्डल कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागीता से मण्डल क्षेत्र में प्रमुख स्थानों से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

JODHPUR – तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, उपमहापौर किशन लड्डा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल द्वारा विभिन्न मण्डलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। जिला संयोजक वरूण धनाड़िया ने बताया कि सूरसागर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटी के नेतृत्व में कालूराम जी की बावड़ी से लेकर सूरसागरं चौपड़ से सूरसागर पेट्रोल पंप तक निकाली गई। चौपासनी मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी के नेतृत्व में प्रथम पुलिया से 18 सेक्टर, नेहर चौराहा तक निकाली गई।
प्रताप नगर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव के नेतृत्व में गणेश चौराहा से प्रतापनगर नगर तक निकाली गई। इसी प्रकार खाण्डाफलसा मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द पुरोहित के नेतृत्व में फतेह पोल से जालोरी गेट तक निकाली गई। इसी प्रकार तिपोलिया मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष पूजा सुराणा के नेतृत्व में नृसिंह दड़ा से त्रिपोलिया बाजार तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सूरसागर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र तंवर, शहर विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश दैया के मार्गदर्शन में मण्डल में निवास करने वाले कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागीता के साथ पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां पर कई जगहों पर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई और जलपान भी कराया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुई।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट
JODHPUR // टीना गोयल ने 12वीं में 98.20% लाकर समाज का नाम किया रोशन
KHAIRTHAL-TIJARA // राजस्थान की कंगना कौशलानी ने 12वीं कॉमर्स में 99.20% के साथ रचा इतिहास