#bharatpur# bhusavar seश्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने आरंभ किया क्षत्रिय जोड़ों जनसंपर्क अभियान*
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने भरतपुर जिले के ब्लॉक भुसावर से क्षत्रिय जोड़ों जनसंपर्क अभियान का आरंभ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदीप सिंह चौहान के निर्देश पर जिला संयोजक भरतपुर चंद्रशेखर सिंह परमार के नेतृत्व में किया गया क्षत्रिय जोड़ों जनसंपर्क अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भुसावर ब्लॉक के सभी गांव गांव मे पहुंचकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के राजपूत समाज हित के कार्यों से अवगत कराया एवं सभी गांव में उपस्थित समाज बंधुओं ने संगठन की प्रशंसा करते हुए श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत जैसा बेहतर विकल्प राजपूत समाज के लिए देने के लिए संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ का आभार व्यक्त किया जिला संयोजक भरतपुर चंद्रशेखर सिंह परमार ने बताया की संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार के राजपूत समाज हित के विचार से समाज को अवगत करना हमारा मुख्य लक्ष्य है

