Rajasthan// आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का उद्घाटन , विक्रम बंशीवाल ने पूर्व मंत्री पर साधा निशाना बोले – मंत्री का चश्मा मोटा, उन्हें विकास नहीं दिखेगा

दौसा जिले के सिकराय उपखण्ड क्षेत्र में मानपुर चौराहे के पास आयुष्मान आरोग्य केन्द्र शहरी क्लिनिक का उद्घाटन मंगलवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री ममता भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुन रहा था, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री कह रही थी कि सिकराय में विकास नहीं हो रहा।
उनको विकास इसलिए नहीं दिख रहा कि उनका चश्मा बहुत मोटा है। जबकि बजट घोषणा का एक साल पूरा होने से पहले ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र का संचालन शुरू हो गया, लेकिन उनको यह दिखाई नहीं दे रहा।
बंशीवाल ने कहा- उनको मेरी बहुत परवाह है, इसके लिए बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। वे बोलती हैं कि बेचारे विधायक की सीएम नहीं सुन रहे, लेकिन आज मैं सबको बता देना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री मेरी सुनते हैं और चाहते भी हैं। लेकिन उनके मुख्यमंत्री उन्हें बहुत ज्यादा चाहते थे, इसीलिए उनको एक बस का कंडक्टर भी बना दिया था। आरोप लगाने को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो कह रहे हैं विकास नहीं दिख रहा।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
