Jaipur// जयपुर में आज गणेश मंदिरों में पुष्य नक्षत्र योग पर गजानन का पंचामृत अभिषेक

jaipur

Jaipur// जयपुर में आज गणेश मंदिरों में पुष्य नक्षत्र योग पर गजानन का पंचामृत अभिषेक

jaipur
jaipur

 

बुध पुष्य नक्षत्र पर आज जयपुर के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इस मौके पर गणेशजी का फूलों से मनमोहक शृंगार भी किया गया। मोदक भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद व रक्षा सूत्र बांटे गए। इसके बाद गणेशजी को फूल बंगले में विराजमान किया गया।

 

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानन का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा व गुलाब जल एवं इत्र से अभिषेक किया गया। इसके बाद गंगाजल से शुद्ध स्नान करवा कर भगवान को नवीन पोशाक धारण करवाई गई। श्री गणपति सहस्त्रनाम से 1001 मोदक अर्पित किए गए।

सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक गणेशजी मंदिर में गणेशजी का वेदमंत्रों के बीच दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिर पं. नलिन शर्मा के सान्निध्य में महालक्ष्मी की प्राप्ति के लिए हवन किया गया। इसके बाद मूंग के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर भगवान गणेश को खीर का विशेष भोग लगाया गया।

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *