Jaipur// डिग्री पर डिग्री लेने से कुछ नहीं होगा , 2047 तक विकसित भारत बनेगा।

जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र बनाया गया है। इसका लोकार्पण करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास केंद्र में पौधारोपण भी किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यहां मैं वक्ता के तौर पर नहीं बल्कि, श्रोता के तौर पर आया हूं। मैं डॉक्टर साहब को सुनने यहां आया हूं। ऐसे स्थान पर आने से आयना दिख जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश में आर्थिक विकास तो हो रहा है। भारत लंबी छलांग भी लग रहा है। जबकि एक दशक पहले हमारी अर्थव्यवस्था डगमगा रही थी। आज दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। अगले कुछ सालों में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। 2047 तक विकसित भारत बनेगा।
jaipur
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम भारतीय हैं, राष्ट्रवाद और राष्ट्रप्रेम से कभी समझौता नहीं कर सकते है। देश में जो बड़ी समस्या उभर रही है, उसका समाधान हमारे सामने है। लघु उद्योगों के मामले में भारत सरकार का मंत्रालय भी बहुत सक्रिय है। मैंने भी कई बार उनसे चर्चा की। भारत ने कौशल के ज्ञानी लोगों को दुनिया को दिया है। आज शिक्षा और कौशल दोनों जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत में चिंतन और मंथन के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का निर्माण किया गया है। जिसमें कौशल को भी स्थान दिया गया है। डिग्री पर डिग्री लेने से कुछ नहीं होगा। किसी काम का कौशल रखने से आप समाज को अपना योगदान दे सकते हैं। विकसित भारत का देश में जो हवन हो रहा है। उसमें आपकी आहुति बेहद जरूरी है।
jaipur
उन्होंने कहा कि समाज में आज संतुलन की आवश्यकता है। हम बाहर से उन वस्त्रों को आयात करते हैं। जो हमारे देश में बनते हैं। जबकि लोकल फॉर वोकल हमारी आवश्यकता है। ऐसा करने से हमारे विदेशी मुद्रा के भंडार में छेद होता है। मुझे पता है विदेशी मुद्रा भंडार की कितनी अहमियत है। आज विदेशी मुद्रा का भंडार 700 मिलियन डॉलर हो चुका है। जबकि एक समय यह मैच महज मिलियन डॉलर था।
jaipur
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूर होने के साथ ही संस्कारवान होना भी बेहद जरूरी है। हम भौतिक आवश्यकताओं में इतने व्यस्त हैं कि बच्चों को संस्कार और नैतिकता का पाठ नहीं पढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर आज पूरी दुनिया चिंतित है। क्योंकि कोई दूसरी पृथ्वी हमारे पास रहने के लिए नहीं है। क्लाइमेट चेंज हर व्यक्ति का कर्तव्य है। यह एक बड़ी समस्या है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि कुछ ऐसी ताकत देश में और बाहर है, जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही है। वह देश को खंडित और देश की संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से अपमानित करने का काम कर रही है।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
Rajasthan// OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल बोले- ‘फॉरेन ट्रेड के लिए बैक ऑफिस’ बनाएंगे राजस्थान में
Rajasthan// डेस्टिनेशन वेडिंग कॉन्सेप्ट पर लक्ष्यराज बोले – ये कॉन्सेप्ट मेरे पिता लेकर आए
Rajasthan// नितिन गडकरी ने राजस्थान को 30 हजार करोड़ की 9 परियोजनाओं की दी सौगात
Rajasthan// सीएम के बयान के बाद मौजूद अधिकारी, नेता और दर्शक ठहाके लगाते नजर आए