अलवर में 23 साल के युवक ने किया सुसाइड:दूध लेने गई थी वाइफ, मृतक के दोस्तों पर जबरन शराब पिलाने का लगाया आरोप

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मन्नाका रोड स्थित एक किराए के कमरे की है, जहां रहने वाले 23 वर्षीय निखिल राजपूत बंजारा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार घटना मन्नाका रोड स्थित द्वारका सिंह के मकान की है। वहां गुरुग्राम के बादशाहपुर का निवासी निखिल राजपूत किराए से अपनी पत्नी के साथ रहता था। निखिल ने करीब 9 महीने पहले ही लव-मैरिज की थी। और दोनों दंपती साथ रहते थे।

परिजनों के अनुसार, निखिल बीती रात शराब पीकर घर पहुंचा था, जिसके बाद पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। सुबह भी दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में निखिल ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। इसके बाद निखिल की पत्नी दुध लेने के लिए चली गई थी।

पत्नी के बाहर जाने के बाद निखिल ने कमरे में वाइफ की चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी लौटी तो घटना का पता चला। जिसके बाद निखिल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद निखिल की वाइफ ने आरोप लगाया कि कुछ युवक निखिल को जबरन नशा कराते थे। उसका कहना है कि पहले निखिल किसी प्रकार का नशा नहीं करता था, लेकिन कुछ लोगों की संगत में आने के बाद उसकी आदतें बदल गई थीं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *