ICU से 3 ग्राम सोने का कुंडल चोरी:परिजनों ने नर्सिंगकर्मी समेत 3 पर लगाए आरोप,स्टाफ ने कपड़े बदलते समय निकाला

अलवर के जिला अस्पताल की हवल्स आईसीयू में भर्ती एक महिला मरीज के कान से सोने का कुंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन ने आईसीयू स्टाफ पर कुंडल निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित शुभम भारद्वाज ने बताया कि 20 मई को उन्होंने अपनी मां विमला शर्मा(64) को दस्त और शुगर बढ़ने के कारण बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की हवल्स आईसीयू में भर्ती कराया था। वह अकेले ही मां की देखभाल कर रहे थे जबकि उनके पिता दिल्ली में थे।

शुभम ने कहा कि 21 मई को वह कुछ समय के लिए घर के काम से गए थे। इसी दौरान आईसीयू स्टाफ ने उनकी मां के कपड़े बदले थे। आरोप है कि कान में पहना करीब 3 ग्राम सोने का एक कुंडल निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *