जोधपुर में IPL की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट:महर्षि गौतम प्रीमियर लीग में देशभर से 8 टीम ले रही हिस्सा; आज से होंगे मैच

जोधपुर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से IPL की तर्ज पर ऑक्शन बेस प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट आज से होने जा रहा है।

ये महर्षि गौतम प्रीमियर लीग ठाकुर जी का मैदान, पाल बालाजी रोड पर होगी। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता 25 मई से 30 मई तक होगी।

टूर्नामेंट संयोजक दिनेश पंचारिया ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर एकत्रित करना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति इस टूर्नामेंट को सफल और यादगार बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कमेटी सदस्य राजेंद्र उपाध्याय नोखा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 8 टीम भाग ले रही हैं। देशभर से खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार खिलाड़ियों और दर्शकों को IPL जैसा अनुभव देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में समाज के कई उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

मुख्य अतिथियों में पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भवानी पालीवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बीकानेर देहात श्याम पंचारिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन भी शामिल होंगे।

आयोजन की तैयारियों में कार्यकारिणी समिति सदस्य राजेंद्र राणेजा ढांढनिया, कृपाराम शर्मा, विष्णु उपाध्याय, पंडित दीपक शास्त्री, बजरंग शर्मा बालेसर, विष्णु जाजड़ा एवं दिलीप शर्मा सहित पूरी टीम हर्षोल्लास के साथ जुटी हुई है।

गौरतलब है कि 17 मई को पवित्रास होटल में आयोजित ऑक्शन कार्यक्रम भी बेहद शानदार और आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *