जैसलमेर

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
गहलोत के जन्मदिन पर गौ शाला में गौ सेवा की
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर द्वारा गुड़ हरा चारा खिलाया गया
जैसलमेर 3 मई जैसलमेर शहर में स्थित कन्हैया गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिला कर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75 वां जन्मदिन महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर द्वारा मनाया गया ।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के युवा समन्वयक दिलिप सिंह सोलंकी बरमसर ने बताया कि सुबह समिति के संयोजक उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में कन्हैया गोशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया इस अवसर पर गो पूजन किया गया तत्पश्चात गो सेवा की गई जन जन के लाडले पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दिर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की गई कन्हैया गौशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक उम्मेदसिंह तंवर ,नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुमार खां कंधारी , पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल,देवका राम माली, नवरंग खां कंधारी, चनणाराम सैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा जोशी,पार्षद आनंद कुमार व्यास, युवा समन्वयक दिलीप सिंह बरमसर, महिला समन्वयक नीरुभाटी, सेवा दल अध्यक्ष प्रदीप सिंह महेचा,एन एस यू आइ अध्यक्ष मानाराम भील, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष प्रेम डूंगरसिंह तंवर,रमेश कुमार खत्री ,रुघदान झीब्बा, पूर्व पार्षद प्रेम कुमार भार्गव, पम्मूमल भार्गव, नेमीचंद भार्गव, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वीरा, नटवरलाल जोशी,मोहन मेघवाल सतो, रमेश भार्गव, महेन्द्र कुमार गोपा ,मृदुल तंवर,राजू आचार्य, चन्द्रभान तंवर,खेताराम ईणखिया, मंगल भाटी,रावलसिंह भाटी,विजय गोयल, रमेश माली,नगा राम , भुरा राम ,मोहन राम, चन्द्रप्रकाश ,मुकेश लीलावत, दिनेश हिंगड़ा, अमृत लाल कोटड़ी, नरेश ,रमेश,हमीराराम ,भागचंद ,लाभू राम किता, बाबू सौंलकी जामडा रमेश मेघवाल अडबाला,ईश खां सितोडाई, शाह मोहम्मद धनुंवा, करण प्रताप सिंह , खेतेश थईयात ,वीरेंद्र सिंह मसूरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *