जिला व्यापार संघ की ओर से कल से संचालित होगी शीतल जल वाटिका एवं विश्राम स्थली

*कल से संचालित होगी शीतल जल वाटिका एवम् विश्राम स्थली*

शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर

ब्यावर 3 मई ।ज़िला व्यापार संघ , ब्यावर द्वारा वर्षपर्यंत किए जाने वाले सेवा कार्यों के अन्तर्गत भीषण गर्मी से आमजन , ग्रामीणों , शहरवासियों व व्यापारियों को राहत प्रदान करने हेतु सोमवार 04-05-2026 को अगले दो महीने तक संचालित शीतल जल वाटिका व विश्राम स्थली श्रृंखला का शुभारम्भ किया जाएगा ।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंघल ने बताया कि ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह रावत , निवर्तमान सभापति नरेश कनोज़िया द्वारा इस श्रृंखला की पहली वाटिका का शुभारम्भ सोमवार 04-05-2026 को प्रातः 10 बजे कुमारानंद सर्किल चांगगेट पर किया जायेगा ।
ब्यावर व्यापार संघ अध्यक्ष संजय घीया ने बताया कि इस श्रृंखला में शहर के अलग अलग जगहों पर शीतल जल वाटिका और विश्रामस्थली संचालित की जाएगी । पिछले वर्ष भी 75दिवस के लिए 8 जगहों पर वाटिका संचालित की गई थी ,क़रीबन 20000 पानी के केनों द्वारा चार लाख लीटर शीतल का सेवन राहगीरों को करा राहत प्रदान की गई थी ।इसके अतिरिक्त प्रतिदिन केरीपानी , नींबूपानी , छाछ , आमरस , ठंडाई, लस्सी इत्यादि का सेवन भी भीषण गर्मी व लूँ से बचाव हेतु कराया गया ।इस वर्ष भी तापमान अभी से 45 पहुँच गया हे , संघ ने सभी से वाटिकाओं के संचालन में सेवा का आग्रह किया हे । संघ द्वारा पिछले वर्ष 40 पानी की खैलियाँ भी गो माता के पानी सेवन हेतु निःशुल्क उपलब्ध करायी गई थी । वाटिका के शुभारम्भ के अवसर पर संघ ने सभी शहरवसियों को आमंत्रित किया हे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *