गौसेवा में कुड़िया (चौधरी) परिवार की अनुकरणीय पहल, सरमालिया गौशाला को ₹1.01 लाख की भेंट
शम्भू दयाल व्यास,ब्यावर
ब्यावर 26 अप्रैल ।ग्राम रामपुरा निवासी समाजसेवी गणपत चौधरी (श्री कृष्णा इलेक्ट्रिकल, इंदौर) एवं पुखराज चौधरी (श्री राम इलेक्ट्रिकल, इंदौर) ने गौसेवा के प्रति अपनी गहरी आस्था और समर्पण का परिचय देते हुए स्वामी विवेकानन्द गौशाला समिति, सरमालिया को ₹1,01,101 की राशि एवं 100 किलो हरा चारा भेंट किया। इस सेवा कार्य को क्षेत्र में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चौधरी परिवार के इस योगदान को भारतीय संस्कृति, सेवा भाव और गौसंरक्षण की भावना का प्रतीक बताते हुए मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से समाज में परोपकार की भावना मजबूत होती है और नई पीढ़ी को सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद कुलदीप बोहरा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बोहरा ने गौसेवा जैसे पुनीत कार्यों को समाज से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति द्वारा गणपत चौधरी, पुखराज चौधरी एवं कुलदीप बोहरा का साफा एवं संस्था का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि “गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं” और ऐसे कार्य समाज में सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सम्मान का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
अंत में गौशाला समिति ने चौधरी परिवार, कुलदीप बोहरा एवं उनकी टीम सहित सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गौशालाओं को नई ऊर्जा मिलती है और समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
नि. पार्षद कुलदीप बोहरा, पूर्व सरपंच गोरधन सिंह रावत, अरविन्द फुलवारी (नर्सिंग अधिकारी), सोनू चौहान, संजय बाकोलिया, प्रशान्त फुलवारी, अमरचंद मेघवाल, रोहित चौहान (जोंटी), विजय राज बाकोलिया, रिंकू कांवरिया, लाल सिंह रावत, बबलू वैष्णव, गणपत सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, आदित्य वर्मा, साबूदिन काठात, धर्मराज गुसाईवाल, नरेंद्र सिंह रावत, सुनील कुड़िया, दर्पण चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गौसेवा में कुड़िया (चौधरी) परिवार की अनुकरणीय पहल, सरमालिया गौशाला को ₹1.01 लाख की भेंट
