पाकिस्तान से बाड़मेर आई क्रिस्टल ड्रग, गुजरात जा रही थी

पाकिस्तान से बाड़मेर आई क्रिस्टल ड्रग, गुजरात जा रही थी:पूछताछ के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठ कर थाने पहुंचा आरोपी, 2 तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठ कर थाने पहुंचा आरोपी, 2 तस्कर गिरफ्तार

बाड़मेर में पाकिस्तान से आई 5 किलो क्रिस्टल ड्रग के मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी को पूछताछ के बाद डिटेन किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि पहली बार ये ड्रग इस इलाके में आई है, जिसे पाकिस्तान से भेजा गया था।

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर पहले भी पाकिस्तान से लाकर ड्रग भारत में सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस और ATS को तस्करों से फोन से वॉट्सऐप चैटिंग, इंटरनेशनल कॉलिंग और वीडियो फुटेज मिले हैं। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें पाकिस्तान के एक हैंडलर ने ये ड्रग्स मुहैया करवाई थी।

तस्करी मामले में डिटेन किए तीसरे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपी के गांव (खलीफा की बावड़ी) में घुसने ही नहीं दिया। इसके बाद समझाइश पर माना और अपनी स्कॉर्पियो में आगे बैठकर थाने पहुंचा। इस दौरान पुलिस की जीप उसके आगे और पीछे चलती रही।

इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 25 करोड़

राजस्थान, गुजरात एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने सोमवार की रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। इसमें नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाईवे 68 (राजस्थान-गुजरात) पर ईको कार से करीब 5 किलो क्रिस्टल ड्रग्स को जब्त की थी। इसी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 25 करोड़ बताई गई है। इसी कार्रवाई में 2 तस्कर शंकरलाल और सलमान खान निवासी सज्जन का पार को पकड़ा था।

इसके बाद मंगलवार को इनपुट के आधार पर रोशन खान निवासी खलीफे की बावड़ी के यहां भी दबिश दी। पूछताछ के बाद उसे भी डिटेन किया गया है।

पूरे मामले पर बाड़मेर एसपी चुनाराम जाट और एटीएस एसपी ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

. पाकिस्तान के मसाद ने दी थी ड्रग: एसपी चुनाराम जाट ने बताया- गुजरात एटीएस के इनपुट के आधार पर राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने नेशनल हाइवे 68 पर नाकाबंदी की थी। यहां से सलमान खान निवासी सज्जन का पार और शंकरराम निवासी मठारानी को डिटेन किया।

दोनों के पास ईको वैन में से 5 किलो मेथामफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स को जब्त किया गया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया- यह ड्रग्स बॉर्डर पार से आई है। पाकिस्तान के थारपारकर जिले के रहने वाले मसाद नाम के व्यक्ति ने सलमान और शंकर को उपलब्ध करवाई।

2. लोकल कनेक्शन तक पहुंचेगी पुलिस: एसपी चुनाराम जाट ने बताया- आरोपियों के पास मिले मोबाइल से वीडियो फुटेज और वॉट्सऐप चैटिंग भी मिली है। इसी फोन से इंटरनेशनल कॉलिंग के सबूत भी मिले हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में, दोनों के मोबाइल की गहराई से जांच की जा रही है। इनके पाकिस्तानी कनेक्शन की बात तो साफ हो चुकी है। अब लोकल कनेक्शन और सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

जिन लोगों पर संदेह है उनको पुलिस और एटीएस की ओर से पूछताछ के लिए लाया गया है। उनके मोबाइल और बाकी जो चीजें हैं उनका सर्च किया जा रहा है। इन लोगों की अगर किसी भी तरह की मिलीभगत सामने आती है तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

3. गुजरात देने जा रहे थे ड्रग्स: एटीएस एसपी ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने बताया- इन दोनों आरोपियों को पाकिस्तान से ड्रग्स की सप्लाई दी गई है। इसके हमारे पास पुख्ता सबूत हैं। दोनों ने गुजरात में डिलीवरी करने की बात भी स्वीकार की है। पाकिस्तान से ड्रग्स कैसे आई इस पर जांच कर रहे हैं। पकड़े गए सलमान और शंकराराम का पहले कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है।

4. पहले भी दे चुके डिलीवरी: प्राथमिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि इन्होंने पहले भी ऐसी खेप अलग-अलग जगहों पर पहुंचाई है। इसके हमारे पास टेक्निकल एविडेंस भी है। सलमान के बैंक खाते चैक करने पर पाया है कि गुजरात और दिल्ली से उसके खाते में पैसे आए हैं।

पाकिस्तान से बाड़मेर आई क्रिस्टल ड्रग, गुजरात जा रही थी:पूछताछ के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठ कर थाने पहुंचा आरोपी, 2 तस्कर गिरफ्तार
पाकिस्तान से बाड़मेर आई क्रिस्टल ड्रग, गुजरात जा रही थी:पूछताछ के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठ कर थाने पहुंचा आरोपी, 2 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *