TONK // टोंक में भाजपा की कार्यशाला आयोजित

TONK

TONK // सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर बने कार्यक्रम

TONK
TONK

टोंक जिले के भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा, नेक्स्ट जेनरेशन और आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की, जबकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

TONK
TONK

कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन और समाजहित से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

TONK
TONK

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से कार्य करने पर लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा।

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर होंगे। इसके साथ ही 17 सितंबर और 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

https://x.com/rajsthan15735

कार्यशाला में जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, सतीश चंदेल, गणेश माहुर, रामनिवास गुर्जर, संतकुमार जैन, प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

BARAN // कोटा में सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 27 गिरफ्तार

BARAN // सशक्त बारां अभियान में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

JAIPUR // जयपुर में करधनी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *