JAIPUR // जयपुर एसओजी की कार्रवाई, SI भर्ती पेपर लीक प्रकरण में उपनिरीक्षक गिरफ्तार

JAIPUR

JAIPUR // SI भर्ती परीक्षा 2021 में लीक साल्वड पेपर से पास हुआ उपनिरीक्षक गिरफ्तार, अब तक 126 आरोपी सलाखों के पीछे

JAIPUR
JAIPUR

जयपुर एसओजी की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021मे लीक साल्वड पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उपनिरीक्षक को किया गिरफ्तार,एस ओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि अनुसंधान से आयें तथ्यों के आधार पर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण संख्या 10/2024 पुलिस थाना एस ओजी में अनुसंधान से पाया गया।

उपनिरीक्षक रिंकू यादव ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 लिखित परीक्षा का लीक साल्वड पेपर परीक्षा से पूर्व प्राप्त करने हेतु 8 लाख रुपए में सौदा किया, उक्तानुसार प्राप्त लीक साल्वड पेपर पढ़कर रिंकू यादव द्वारा उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 लिखित परीक्षा दी, मगर अन्तिम रूप से रिंकू यादव का चयन नहीं हुआ।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

इसी प्रकार रिंकू यादव द्वारा अपराधिक षड्यंत्र सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग कर लिखित परीक्षा अविधिक रूप से उत्तीर्ण की गई,जिस पर रिंकू यादव को किया गया गिरफ्तार, जिनसे अनुसंधान जारी है,अब तक 55 उपनिरीक्षक सहित कुल 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

SAWAI MADHOPUR // बालेर में गणपति महोत्सव, गजानंद को अर्पित किए 1100 लड्डू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *