KUSHALGARH // कुशलगढ़ में भादवा बीज पर बाबा रामदेव जयंती का भव्य जुलूस

KUSHALGARH

KUSHALGARH // भादवा बीज पर कुशलगढ़ में रामदेवजी का उत्सव, भव्य पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ निकला विशाल जुलूस

KUSHALGARH
KUSHALGARH

बाँसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर क्षेत्र में आज भादवा बीज के अवसर पर बाबा रामदेव जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कुशलगढ़ क्षत्रिय राठौर तेली समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, जिसमें श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

KUSHALGARH
KUSHALGARH

ध्वजा चढ़ाने और महाआरती के बाद समाज की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खास बात यह रही कि बाबा रामदेवजी की प्रतिमा को बग्गी में विराजमान कर कुशलगढ़ क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। बग्गी का लाभ सुरेश मिश्रीमल राठौर ने लिया जबकि महाआरती का लाभ दिलीप राठौर को प्राप्त हुआ।

KUSHALGARH
KUSHALGARH

इस जुलूस में न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में गोरी बुआ, शानू बुआ, कमलेश भाटिया, पारस बारोट, विशाल राठौड़, सुखलाल बारोरिया, हरेंद्र राठौर और राजेश भाटिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

कुशलगढ़ से लीना ठाकुर की रिपोर्ट

SAWAI MADHOPUR // बनास नदी का कहर, खण्डार की पुलिया क्षतिग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *