JAIPUR // वैशाली नगर थाना में आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित

JAIPUR

JAIPUR // जयपुर के वैशाली नगर में छात्राओं व महिलाओं को दिया आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

JAIPUR
JAIPUR

जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में यूनिवर्सिटी स्कूल और एवीएन स्कूल में महिलाओं और छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी”। कार्यशाला में महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई।

JAIPUR
JAIPUR

जिसमें वैशाली नगर थाने की एसआई हेमलता शर्मा और साइबर क्राइम के कांस्टेबल विजय कुमार परेवा ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहा की हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं और छात्राएं आत्मनिर्भर बनें और किसी भी आपात परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें।

JAIPUR
JAIPUR

कार्यशाला में बताया गया कि किस तरह दूर-दराज से आने वाली छात्राओं और महिलाओं को वेक एंड टॉक कार्यक्रम के तहत जागरूक किया जा रहा है। उन्हें महिला और बालकों से जुड़े अपराधों, नए कानूनों और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।

छात्राओं और महिलाओं को साइबर फ्रॉड हेल्प नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, 8764868200, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 और 112, और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर उसके फीचर्स समझाए गए।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

JAIPUR // जयपुर में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *