TONK // गैरोली पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित

TONK

TONK // टोंक कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

TONK
TONK

टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील दूनी की ग्राम पंचायत गैरोली में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने परिवादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

TONK
TONK

जिला कलेक्टर के समक्ष परिवादी धर्मराज गुर्जर ने बाड़ी खाली की पुलिया बनवाने, सांवरा कुमावत ने गुठली का झोपड़ा की ओर जाने वाले रास्तो को सही कराने, ग्रामीणों ने श्री आजाद हिन्द गौ-शाला को भूमि आंवटन करने, बीसलपुर पुर्नवास विस्थापित कॉलोनी भरना में नाली पर अतिक्रमण करने, रैगर मौहल्ला गैरोली में रास्ते में पानी भरने, खसरा नं. 102 में खातेदारी देेने, शिवराज कल्याण बैरवा के कुंए की ओर जाने वाले बन्द रास्ते को खुलवाने, आधार? की तकनीकी समस्या का समाधान करने, राउप्रावि मुगलाना के खेल मैदान में अतिक्रमण करने, बीसलपुर बन्द नल लाईन को चालू करने, राउप्रावि गैरोली भवन का मरम्मत कार्य, हजारी कुमावत के कुएं का रास्ता खुलवाने, रामदेव साहू को कान की मशीन दिलवाने, ग्राम मुगलाना के पक्के सड़क रास्ते में पुलिया का निर्माण करवाने समेत अन्य परिवादियों ने भी प्रार्थना पत्र दिए।रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर के समक्ष विधवा महिला मधु मोग्या ने अपने तीन छोटे छोटे बच्चों को साथ लेकर पंहुची।

उसने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की गुहार लगाई। उसने कहा की पति की मृत्यु के पश्चात घर चलाना एवं बच्चों का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। जिला कलेक्टर ने विधवा महिला की पीड़ा को समझते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी गजेन्द्र कुमावत को महिला के सभी दस्तावेज एकत्रित कर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // टोंक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *