BANSWARA // एएनएम फर्जीवाड़ा, ट्रेनिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार

BANSWARA

BANSWARA // आंध्रप्रदेश से दिलवाई जा रही थीं फर्जी डिग्रियां, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। परतापुर में संचालित एक एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के संचालक, डूंगरपुर के निठाउवा निवासी नरेंद्र पंड्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सेंटर राजस्थान नरिमन काउंसिल से बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था और वर्ष 2021-22 से अभ्यर्थियों को फर्जी डिग्रियां दिलाने का काम कर रहा था।

पुलिस जांच में पता चला है कि संचालक बस भरकर अभ्यर्थियों को आंध्रप्रदेश ले जाकर फर्जी एएनएम परीक्षा दिलवाता था। इन डिग्रियों की कीमत 45 हजार रुपए रखी जाती थी। इसी मामले में पहले ही अंजना सिंगाड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने इस सेंटर से फर्जी डिग्री लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी।

BANSWARA
BANSWARA

इस पूरे मामले की शिकायत भुखिया के आंगनबाड़ी केंद्र की सीता पत्नी कांतिलाल सिंघाड़ा ने आनंदपुरी जेएम कोर्ट में की थी। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि सेंटर के माध्यम से कई युवतियों को फर्जी डिग्रियां दी गई होंगी।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/reels/?hl=en

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

BIKANER // किसानों को बड़ी राहत, सिंचाई पानी का संकट टला

TONK // किसानों ने डीएपी वितरण में गड़बड़ी पर किया कलेक्टर कार्यालय घेराव

TONK // प्रभु भक्ति से जीवन में सुख और शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *