JAIPUR // जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो नकली पनीर जब्त, 5 गिरफ्तार

जयपुर के बिन्दायका थाना पुलिस खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। लगभग 1000 किलोग्राम मिलावटी व नक़ली पनीर को जब्त कर मौके पर ही किया गया नष्ट व मिलावटी, नक़ली पनीर का व्यापार करने वाले पांच जनों को किया गिरफ्तार, बिन्दायका थाना अधिकारी विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा सुचना तस्दीक हेतु मुखबिर ख़ास से बताये गये स्थान पर जाकर चैक किए गया, जिस पर मौके पर ही एक महेन्द्रा पिंकअप गाड़ी में कुछ कैरेट रखें हुए थे, जिनको चैक किया गया तो उनके अन्दर पनीर भरा हुआ मिला तथा पनीर में बदबू आ रही थी।

जिस पर उसी वक्त राजस्थान खाद्य विभाग से सम्पर्क किया तथा पांच आरोपी सहरुन, साहिल, उसामा, राजेंद्र,नरेश कुमार, डिटेन किया गया, आरोपियों से मिलावटी पनीर को परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा पिंकअप को जब्त किया गया, आरोपियों के विरुद्ध एफ एस एस एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई जारी है।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट
BANSWARA // गढ़ी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण
