ALWAR // 150 महिलाओं की रैली ने दिया पर्यावरण और शिक्षा का संदेश, कैरवाड़ा में गूंजा बदलाव का स्वर

अलवर मालाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैरवाड़ा में दिखा महिला शक्ति का जोरदार प्रदर्शन। इब्तिदा संस्था और सवेरा महिला मंच के सहयोग से निकाली गई। जागरूकता रैली में 150 महिलाएं और 20 से ज़्यादा स्कूली बच्चियां हुई शामिल। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, स्वच्छता और महिलाओं के अधिकारों जैसे अहम मुद्दों पर दिया गया जागरूकता का संदेश।

गांव की गलियों में गूंजे नारियों ने बता दिया—अब महिलाएं चुप नहीं, बदलाव की आंधी बन चुकी हैं। इस मौके पर इब्तिदा संस्था की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनीता योगी, सेवा भारत से मधु, और सवेरा महिला मंच की टीम सहित कई जागरूक महिलाएं मौजूद रहीं। रैली बनी जनचेतना की मिसाल और महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
JAIPUR // राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर जल समाधि