BANSWARA // बांसवाड़ा: सतीश पूनिया बोले— विधायक का धरना तत्कालिक प्रतिक्रिया, प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री करेंगे समाधान

बांसवाड़ा में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सोमवार को बांसवाड़ा दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक कैलाश मीणा के थाने के बाहर धरने पर बैठने के मुद्दे कहा की संयोग से मैं जब आज विधायक कैलाश मीणा के घर गया था। तो उन्होंने मुझे पूरी बात बताई थी।

इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री जिलेवार विधानसभाओं में इस तरह के और अन्य तरह के मुद्दे हैं उनकी समीक्षा कर उन्हें सुन रहे हैं और उनका समाधान करेंगे। कई बार राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर ऐसे मुद्दे होते हैं। उनकी यह तत्कालिक प्रतिक्रिया थी।
विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को बात कही है दोनों ही सक्षम हैं और आने वाले समय में ऐसे मुद्दे पर वो चर्चा करेंगेपूनिया एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा आए थे पहले वो डूंगरपुर के सरोदा गांव में बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज के घर उनकी माता के निधन पर मिलने पहुंचे। वहां से गढ़ी में भाजपा कार्यकर्ता केदारेश्वर के घर बैठने गए और वहां से त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर में दर्शन कर देर शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
PALI // पाली में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर-SP ने लिया शहर का जायजा