TONK // भाविप के 63वें स्थापना दिवस पर गौ सेवा कर गोष्ठी की

TONK

TONK  // श्री गाँधी गौ शाला में पांच सो से अधिक गौ वंश को हरा चारा, गुड़ व खल खिलाकर सेवा की गई

TONK  – भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर शाखा टोंक द्वारा श्री गाँधी गौ शाला में पांच सो से अधिक गौ वंश को हरा चारा, गुड़ व खल खिलाकर सेवा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश काला, सचिव राधे श्याम शर्मा, गोविन्द शरण गुप्ता, अशोक गाँधी, राधा शर्मा अंजू कक्कड़,,अशोक कक्कड़, रोहित कुमावत, राम सहाय, राम नारायण सैनी और सागर सिंह उपस्थित रहे।

 

स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सचिव राधेश्याम शर्मा ने कहा की भाविप मानव जीवन के सभी क्षेत्रों संस्कृति, समाज, शिक्षा नीति, राष्ट्र प्रेम अध्यात्म आदि में भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करती है। अध्यक्ष रमेश काला ने अपने सम्बोधन में भारत विकास परिषद के पांच सूत्र पर प्रकाश डाला। सम्पर्क से पोषित, सहयोग से प्रगतिशील, संस्कार की पाठशाला, सेवा को समर्पित एवं समर्पण को सौभाग्य मानकर समाज जीवन में कार्य करने वाली संस्था है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

JODHPUR// केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *