ALWAR // प्रेम विवाह के 6 माह बाद युवती की संदिग्ध मौत

ALWAR

ALWAR // अलवर में छह महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली आरती की फंदे से लटकी मिली लाश, पिता ने ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

ALWAR
ALWAR

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी मोहल्ले में 22 वर्षीय आरती सैनी पत्नी प्रकाश चंद बेरवा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर आरती को सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

ALWAR
ALWAR

जानकारी के अनुसार, आरती ने करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह कर घर से भागकर प्रकाश चंद बेरवा से शादी की थी। और दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। बीती शाम आरती के पीहर पक्ष को सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मृतका के पिता गिरिराज सैनी ने सवाल उठाते हुए कहा। जब आरती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। तो आत्महत्या की कोई वजह नहीं होनी चाहिए।

ALWAR
ALWAR

उन्होंने आशंका जताई कि आरती को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया होगा। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पिता ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

BARAN // अमलावदा हाली गांव में भारी बारिश से फसलें तबाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *