JAIPUR // PM मोदी द्वारा स्वीकृत ₹42.87 लाख से बने कक्षों का अनूपगढ़ में लोकार्पण, अर्जुन मेघवाल के दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

आज अनुपगढ़ प्रवास के दौरान PM नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत ₹42.87 लाख की राशि से निर्मित कक्षा-कक्षों व अन्य सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस बीच अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे कारण प्रदेश में राजनीति फिर से एक बार गरमा गई है।

बता दे की आज अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए।

भाजपा सरकार खिलाफ कहा की भाजपा नेताओं के प्रदेश में दौरों के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण हिरासत में लेना आजकल पुलिस का नया चलन बन गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा सरकार के दबाव में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य करना उचित नहीं है। पुलिस को अविलंब सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जयपुर से विशेष संवाददाता रवि कारवा की रिपोर्ट