ALWAR // सिलीसेढ़ झील बोरिंग विवाद सुलझा, किसानों का धरना खत्म

ALWAR

ALWAR // प्रशासन के आश्वासन के बाद अलवर में किसानों ने समाप्त किया तीन हफ्ते लंबा धरना

ALWAR
ALWAR

अलवर में सिलीसेढ़ झील क्षेत्र में बोरिंग के विरोध में चल रहे किसानों के धरने का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच सकारात्मक माहौल में वार्ता सम्पन्न हुई। जिसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।

ALWAR
ALWAR

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण और सकारात्मक चर्चा हुई। वार्ता के दौरान किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। जिनमें सिलीसेढ़ झील क्षेत्र में बोरिंग पर स्थायी रोक की मांग प्रमुख रही।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि किसान प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को राज्य सरकार को अनुशंसा सहित भिजवा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसान प्रतिनिधियों ने आंदोलन को यथास्थान समाप्त करने की सहमति दी। इस निर्णय के साथ ही सिलीसेढ़ तिराहे पर पिछले तीन सप्ताह से चल रहा आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

JAIPUR // जानलेवा हमला हनुमानगढ़ में घर में घुसकर युवक पर गंडासे से वार, 3 नामजद पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *