DHOLPUR // फिरोजाबाद से बिछुड़ी पूर्व प्रधान नीरज देवी को धौलपुर के ‘अपना घर आश्रम’ ने दी पनाह, 5 महीने बाद परिजनों से हुआ मिलन

धौलपुर जिले के बाड़ी में लावारिस, असहाय, मानसिक विमंदित प्रभुजनों की सेवा में कार्यरत संस्था। अपना घर आश्रम में पुलिस थानाधिकारी, थाना नादनपुर के माध्यम से। मासलपुर रोड गांव बरमन के पास सड़क पर लावारिस अवस्था में घूम रही विमंदित महिला नीरज देवी को सेवा उपचार के लिए आश्रम में भर्ती कराया गया। आज उनके परिजनों को अपना घर में होने की सूचना मिलने पर। इन्होंने अपना घर आश्रम पर संपर्क किया तो उनके पति दयावीर सिंह ने बताया।

यह पांच माह पूर्व दिनांक 5 जनवरी 2025 को मध्य रात्रि में बिना किसी को कुछ बताएं फिरोजाबाद से निकल गई। मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। यह दौलतपुर में 2015 से 2020 के बीच प्रधान रही हमने इन्हें फिरोजाबाद जिले में इधर-उधर सभी जगह ढूंढा। लेकिन यह कहीं नहीं मिली I इन्होंने आश्रम में हो रहे सेवा कार्यों के लिए अपना घर आश्रम समिति सदस्यों का आभार जताया।
कार्यालय द्वारा उचित कागजी कार्रवाई पूरी कर नीरज देवी महिला प्रभुजी को तिलक कर एवं पटुका पहनाकर सम्मान पूर्वक परिजनों के साथ विदा किया गया। इस मौके पर राजकुमार गर्ग कार्यालय प्रभारी, नितेश प्रजापति, सचिन, राकेश, भगवान दास , प्रियंका,सीमा सेवा साथी मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
JAIPUR // जानलेवा हमला हनुमानगढ़ में घर में घुसकर युवक पर गंडासे से वार, 3 नामजद पर केस दर्ज