ALWAR // मोदी सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा, विकसित भारत के लक्ष्य की जानकारी दी गई

अलवर में मालाखेड़ा मंडल में संकल्प से सिद्धि मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल में जो संकल्प लिए गए थे। उनको जनता को समर्पित किए गए कार्यशाला आज 15 जून 2025 को मालाखेड़ा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मंडल अध्यक्ष विशाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका व जिला महामंत्री रामवतार चौधरी रहे।

मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया मोदी जी के 2047 तक विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने का जो प्रयास है उसके बारे में अवगत कराया। मंडल संयोजक अशोक तिवाडी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार प्रकट किया। पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प किया ।इस अवसर पर विक्रम यादव शेरसिंह चौधरी, घनश्याम खेड़ापति, सहदेव सिंह नरूका, रूपचंद गुप्ता, जगदीश मीणा, उपेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह नरूका, हरिराम चौधरी, श्रीपाल मीणा, सुषमा देवी, चेतराम चौधरी, जगवीर बैरवा, मुकेश चौधरी, मातादीन नावरिया, अश्वनी शर्मा, किशोर यादव, रामजस चौधरी, झुन्नी जाट, भूपसिंह चौधरी, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट
ALWAR // अकबरपुर उमरैण मंडल में “संकल्प से सिद्धि” बैठक आयोजित
KHAIRTHAL-TIJARA // भिवाड़ी में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित