ALWAR // सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक टाइगर देखने मिला।

ALWAR

ALWAR // st-T21 युवराज को देख कर पर्यटक खुश हो गए।

ALWAR
ALWAR

अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व की वादियों में शनिवार की शाम जैसे कोई प्रेम कविता बनकर उतर आई हो। सफारी पर निकले पर्यटकों की आंखों ने एक ऐसा दृश्य देखा। जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। st-T21 यानी ‘युवराज’ का वन की रेखाओं से अचानक उभर आना मानो किसी राजसी कथा का जीवंत क्षण हो। राजू मीणा ने बताया कि यह क्षण शाम ढलने के बिल्कुल पास का था। जब सूरज अपने अंतिम किरणों को पहाड़ियों पर बिखेर रहा था।

युवराज उस प्रकाश में जैसे सोने सा दमक रहा था। पर्यटक भावविभोर हो उठे। कैमरे क्लिक करते रहे। लेकिन उस पल की अनुभूति कैमरे से कहीं परे थी। यह केवल एक बाघ का दीदार नहीं, बल्कि प्रकृति से एक आत्मीय मुलाक़ात थी। जिसे शब्दों में समेटना आसान नहीं।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।

TIJARA // मोटरसाइकिल सवार 2 लड़को को अपनी स्कूटी से टक्कर मारकर अपहरण कर जान से मारने का प्रयास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *