PALI // पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा परिहार से अस्पताल में बदसलूकी, वरिष्ठ डॉक्टर रमेशचंद्र एपीओ किए गए

पाली जिला के कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा परिहार के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में बूसी के सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेशचंद्र को सीएमएचओ डॉक्टर विकास मारवाल ने एक आदेश जारी कर शुक्रवार को एपीओ कर दिया।

बताया जा रहा कि कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा परिहार की गुरुवार देर रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई तो वह अपने भाई और अन्य रिश्तेदार के साथ बुसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गयी। वहां कार्यरत डॉ. रमेश चन्द्र, ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की एवं इलाज करने से मना कर दिया। वहीं डॉक्टर और कांग्रेस नेता के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा एवं रात को रानी थाना पुलिस ने उनकी गाड़ी दिलवाई गई तब जाकर वे इलाज के लिए पाली पहुंचे। जहां कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा परिहार का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, आदि पहुंचे और मामले को लेकर जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को ज्ञापन सौंपा ओर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
पाली से नाथाराम बोराणा की रिपोर्ट