ALWAR // पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने खाया ज़हर

ALWAR

ALWAR // अलवर में वैवाहिक विवाद के बाद 32 वर्षीय महिला ने खाया ज़हर, अस्पताल की लापरवाही से बिगड़ी हालत

ALWAR जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा महमूद गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति-पत्नी के विवाद के बाद 32 वर्षीय सुशीला ने ज़हर खा लिया। सास लच्छो देवी ने बताया कि वह भैंस को पानी पिलाने गई थीं। पीछे से सुशीला ने ज़हर खा लिया। लौटने पर सास ने बहू को अचेत अवस्था में पाया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। सुशीला की शादी को आठ वर्ष हो चुके हैं।

ALWAR
ALWAR

फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुशीला को वेंटिलेटर एंबुलेंस में एक घंटे तक छोड़ दिया गया। लेकिन कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया।

बाद में एक डॉक्टर पहुंचा। वह सीनियर डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर चला गया। इस लापरवाही से सुशीला की जान खतरे में पड़ गई। घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

BANSWARA // अरथूना हैंडपंप घोटाले में एक BDO निलंबित, बाकी पर चुप्पी क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *