BIKANER // ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान आज से शुरू

BIKANER

BIKANER // बीकानेर में आज से शुरू हुआ पंद्रह दिवसीय ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’, पर्यावरण रैली से लेकर PUC जांच तक कई कार्यक्रम

BIKANER
BIKANER

बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पंद्रह दिवसीय ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ आज से शुरू होगा। RAC की दसवीं बटालियन के परेड ग्राउंड में प्रातः 11.30 बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की मौजूदगी में इसकी विधिवत शुरुआत होगी।

BIKANER
BIKANER

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार अभी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व प्रातः 7.15 बजे पर्यावरण जागरूकता के मद्देनजर पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन सर्किट हाउस से किया गया।

प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । RAC बटालियन होने वाले मुख्य समारोह में तुलसी पौधों का वितरण, प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ, नुक्कड़ नाटक, कपड़े के बेग का वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। शहर के तीन स्थानों पर वाहनों की PUC चेकअप का अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान म्यूजियम सर्किल, गोकुल सर्कल और श्रीगंगानगर रोड पर टाटा मोटर्स के पास होंगे। पूर्व स्वरूपदेसर में परम्पागत जल स्रोतों के रखरखाव और जल संरक्षण के सम्बन्ध में ग्रामीणों के साथ संवाद होगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

JAIPUR // CM ने जलेश्वर महादेव में किया पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *