JAIPUR // केशवरायपाटन पहुंचेंगे CM भजनलाल, करेंगे गंगा पूजन

BIKANER

JAIPUR // गंगा दशमी पर केशवरायपाटन आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चर्मण्यवती चुनरी उत्सव में लेंगे भाग, करेंगे वंदे गंगा अभियान का शुभारंभ

JAIPUR
JAIPUR

बूंदी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चर्मण्यवती के चुनरी उत्सव में पधारेंगे। उत्सव के लिए 22 नाव सजाई गई। उत्सव के बाद चम्बल की महाआरती की जाएगी।

JAIPUR
JAIPUR

गंगा दशमी पर राज्य सरकार की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाग लेंगे। वह यहां पर दोपहर 2.40 बजे पहुंचेंगे। आचार्य आशीष गौतम ने बताया कि चम्बल नदी के केशव घाट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंगा पूजन करेंगे। 11 विद्वानों संग गंगा लहरी का पाठ करेंगे। 125 चुनरिया जोड़ी जाएगी।

JAIPUR
JAIPUR

मुख्यमंत्री जयपुर में इस अभियान का शुभारंभ कर केशवरायपाटन पहुंचेंगे। CM यहां सभा को भी संबोधित करेंगे। केशव मंदिर परिसर, सिढियां, नाव घाट, केशव घाट, महिला घाट की सफाई करवा कर चम्बल में जमा गंदगी को हटाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

सभा स्थल, केशव घाट का अवलोकन किया। देवस्थान विभाग के कमिश्नर वासुदेव भालावत, सहायक आयुक्त केके खण्डेलवाल ने चम्बल नदी घाटों पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां देखी।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से स्टेट हेड हुलास जैन की रिपोर्ट

BIKANER // प्रभारी सचिव ने बजट क्रियान्वयन की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *