BANSWARA // 13 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड अमन कलाल गिरफ्तार

BANSWARA

BANSWARA // 11 बंद खातों को चालू कर रचा था बड़ा जाल, दुबई तक जुड़े तार, बैंक कर्मचारी भी शामिल

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस इस मामले मे पहले ही यश बैंक के दो कर्मचारियों को कर चुकी है गिरफ्तार। साइबर ठग का मुख्य आरोपी। गढ़ी निवासी अमन कलाल को किया गिरफ्तार। गढ़ी थाना के आमजा निवासी दिव्यांशु सोलंकी व डडुका निवासी मेगनेश जेन को भी किया था गिरफ्तार। मुख्य आरोपी के तार दुबई तक है जुड़े हुए। ठगी का पैसा एक नंबर करने के लिए हवाला कारोबारी अविनाश जेन के जरिये भेजता था दुबई।

BANSWARA
BANSWARA

बैंक धारकों के निष्क्रिय बैंक खातों से साइबर ठगी के 13 करोड़ के लेन-देन मामले में मुख्य आरोपी परतापुर गढ़ी के जवाहर कॉलोनी निवासी अमन कलाल को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाना पुलिस ने पिछले दिनों ऑनलाइन साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यश बैंक बांसवाड़ा के उप शाखा प्रबंधक मैगनेश जैन और बैंक के पूर्व कर्मचारी दिव्यांशु सिंह को गिरफ्तार किया था। कारोबार का मास्टरमाइंड अमन कलाल था। पहले से ही साइबर अपराधों में सक्रिय था। उसने बैंक से जुड़े दिव्यांशु और मैगनेश को अपने साथ जोड़कर ठगी का नेटवर्क खड़ा किया।

ठगी की रकम में से मोटा कमीशन देकर दोनों को साथ मिलाया। साइबर ठग ने विभिन्न राज्यों के लोगों से ऑनलाइन डराने धमकाने, झूठे निवेश, टेलीग्राम चैनलों के जरिए कमाई का झांसा देकर ठगी की। यह लोग पीड़ितों से रकम लेकर उसे बांसवाड़ा स्थित येस बैंक में पहले से खुलवाए गए खातों में डलवाते थे। इसके बाद इन खातों से फर्जी चेक और हस्ताक्षरों के जरिए नगद विड्राल कर लेते थे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

JAIPUR // मां और प्रेमी ने की 4 साल की बच्ची की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *