KHAIRTHAL // कोटकासिम ब्लॉक के झाड़का, नांगल सालिया और तिगांवा से हुआ कृषि संकल्प अभियान का आगाज, 625 किसानों ने लिया भाग

खैरथल जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत झाड़का, नांगल सालिया एवं तिगांवा से ब्लॉक का आगाज किया गया।

सहायक कृषि अधिकारी महेश खैरिया ने कहा कि इसमें 625 किसानों ने भाग लिया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र गुता बानसूर से पधारे कृषि विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट व रोग के साथ और नई किस्मों की फसल के बारे में बताया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एवं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग के अधिकारी पवन यादव, विनोद फगेड़िया, मोनिका चौधरी, शक्ति सिंह राठौड़, सज्जन कंवर और मोहित यादव द्वारा कृषि विभाग की चल रही योजनाओं। फार्म पौंड, तारबंदी, कृषि यंत्र, सिंचाई पाइपलाइन और जैविक गोवर्धन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस विकसित कृषि संकल्प अभियान में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसानों को पशुओं में लगने वाले रोग। पशुओं के संतुलित पशु आहार के बारे में जानकारी दी। कृषि उपज मंडी से आए अधिकारी द्वारा कृषक उपहार योजना ओर कृषक दुर्घटना योजना के बारे में बताया। इफको अलवर द्वारा उपलब्ध विभिन्न उत्पादों से मिलने वाले फायदे के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
उद्यानिकी विभाग से पधारे अधिकारी गोपाल मीणा, मनीष अग्रवाल और अजय सिंह जाट द्वारा स्प्रिंगलर, ड्रिप, प्याज भंडारण, सौर ऊर्जा संयंत्र ग्रीन हाउस, मलचिंग, लो टनल और बगीचा निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक उदय सिंह चौधरी, सतीश यादव जी ने मशरूम की खेती के बारे में जानकारी प्रदान की। सहायक कृषि अधिकारी महेश खैरिया ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज सफल रहा। ग्राम पंचायत सरपंच सावित्री , अनीता और संदीप शेर सिंह तंवर तथा समस्त पंचायत वासियों का योगदान सराहनीय रहा।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
खैरथल तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
JAIPUR // मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पर्यावरण पर एहम बैठक आज