BANSWARA // गनोड़ा कस्बे के पास कार पेड़ से टकराई, गेट जाम होने से युवक नहीं निकल पाया बाहर

बांसवाड़ा जिले के उदयपुर रोड पर स्थित गनोड़ा कस्बे के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण हादसा हुआ। जिसमें एक 24 साल का युवक जलकर राख हो गया।

हादसा कार में आग लगने के कारण हुआ। मोटा गांव थानाधिकारी रामसिंह पंवार ने बताया कि मृतक निखिल, पुत्र हरिसिंह मीणा, कोटपुतली का रहने वाले। उसके पिता बांसवाड़ा में नौकरी करते हैं इसलिए वो यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह कार लेकर उदयपुर जाने के लिए निकला।
गनोड़ा के पास उसकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड से टकरा गई। कार इतनी तेज टकराई की उसके सभी गेट जाम हो गए। तुरंत ही कार में आग लग गई। गेट जाम होने के कारण वो बाहर नहीं निकल सका। काफी देर अंदर तड़पता रहा। मृतक का शरीर पूरी तरह से जला पाया गया। कार के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चारी मे रखवाया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
BARAN // कंवरलाल मीणा की विधायक सदस्यता रद्द
ALWAR // हाजीपुर में वन विभाग की मनमानी, किसानों की ज़मीन पर जबरन खाई खोदने से ग्रामीणों में आक्रोश