DHOLPUR // सेना के सम्मान में कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Dholpur

DHOLPUR // सेना के सम्मान में कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता भारतीय सेना के साथ खडे है

Dholpur
Dholpur

Dholpur – में कांग्रेस सेवादल ने आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम को सम्मानित करना था। इस यात्रा का आयोजन कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई और राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार किया गया था।

इस यात्रा में शामिल हुए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का जज्बा दिखाया और भारतीय सेना के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि हमारी सेना ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। हम अपने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

https://x.com/rajsthan15735

उन्होंने कहा – कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस घड़ी में भारतीय सेना के साथ खड़ा है और हम सब मिलकर देश की तरक्की और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। कांग्रेस सेवादल धौलपुर ने सभी कार्यकर्ताओं और लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

इस यात्रा में महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शबनम खान, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा, सेवादल महिला प्रभारी रोशनी शिवहरे, पातीराम कुशवाह, कुमारसैन लोधा, ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोधा, कांग्रेस सेवादल युवा नेता अभिषेक यादव, लीना शर्मा, मनरूप मीणा, रुस्तम कंसाना मुस्तफा, अभिषेक सक्सेना, बॉबी जगरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

RAJASTHAN // पाकिस्तान के शनिवार रात हमले के बाद, भारत ने उनके 4 एयरबेस पर किया हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *