Bikaner//छत्तरगढ़  10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Bikaner

Bikaner//छत्तरगढ़  10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Bikaner
Bikaner 

Bikaner//छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012) और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bikaner//थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बालिका अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक 30 वर्षीय युवक घर में घुस आया और बालिका के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका के विरोध करने और चिल्लाने पर उसकी मां की नींद खुल गई। मां ने मौके पर आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और शोर मचाया। शोर सुनते ही आरोपी वहां से भाग निकला। जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बीकानेर में करवाया। मामले की जांच वर्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उसे पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Bikaner//टीम ओवर फॉर नेशन एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा स्वच्छता अभियान परशुराम सर्किल पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *