KUSHALGARH // 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन, जयघोष और पुष्प वर्षा संग कुशलगढ़ में भक्तों ने दी बप्पा को नम आंखों से विदाई

कुशलगढ़ क्षेत्र में आज गणेश चतुर्थी के 10 दिवसीय उत्सव का समापन आज कुशलगढ़ नगर में भव्य रूप से हुआ। सुबह से ही नगर की गलियां “गणपति बप्पा मोरिया” के जयघोष से गूंज उठीं। 100 से अधिक प्रतिमाएं और 27 से अधिक मंडलों की भव्य मूर्तियां नगर में प्रदर्शित की गईं।

सबसे पहले प्राचीन गणेश मंदिर की मूर्ति को प्रमुखता दी गई, उसके बाद नगर के अन्य मंडलों की 18 फीट, 10 फीट, 8 फीट और छोटी प्रतिमाएं क्रमवार नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा में निकाली गई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर गणेश जी का स्वागत किया और ढोल-बैंट की थाप पर पुरुष एवं महिला भक्त नाचते दिखाई दिए। छोटे बच्चे, युवा और महिलाएं बप्पा को नम आंखों से विदाई देते दिखाई दिए। इस अवसर पर महाकाल मंडल, रुद्र मंडल, सिद्धिविनायक मंडल और विघ्नेश्वर मंडल की मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

रात तक सभी मूर्तियों का विसर्जन बावरिया खार नदी में किया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता किया। नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र अहरी, पुलिस अधीक्षक मदन सिंह विश्नोई, तहसीलदार शंकर लाल मीणा, सफाई निरीक्षक संजय पिटाया और अन्य नगर पालिका कर्मचारी इस कार्यक्रम में सहयोग करते नजर आए।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
कुशलगढ़ से लीना ठाकुर की रिपोर्ट