Alwar// कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद युवरानी महिंद्रा कुमारी की 83 वी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व सांसद युवरानी महिंद्रा कुमारी की 83 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह अपने परिवार सहित सागर जलाशय के पास स्मृति स्थल पर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया आज हमारी माताजी युवरानी महिंद्रा कुमारी को हम याद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया वे बहुत दयालु प्रवृत्ति की थी उनको जानवरों से बड़ा प्रेम होता था एक बार ग्वालियर में सर्कस में एक शेरनी को परेशान किया जा रहा था तब वो शेरनी को खरीद कर अपने घर लेकर आई उन्होंने शेर, हाथी कई जानवर फूल बाग में पाल रखे थे। वह अलवर की सांसद भी बनी अलवर के विकास में भी उनकी भूमिका रही है
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट