CHITTORGARH // पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

चित्तौड़गढ़ के कपासन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कपासन नगर में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से एडवोकेट पवन शर्मा, बारेगामा को कपासन कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

नव नियुक्त अध्यक्ष का कपासन नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक उपरणा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पंच बत्ती चौराहे पर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। अपने स्वागत समारोह के दौरान पवन शर्मा ने कहा। वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहेंगे। संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौड़गढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
BIKANER // जोड़बीड़ योजना में लॉटरी से मिलेंगे 1600 आवासीय भूखंड