चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर
*अंतराष्ट्रीय कलाकार अलगोजा वादक पद्मश्री तगाराम भील का जैसाण वासियों ने जैसलमेर पहुँचने पर किया स्वागत।*
जैसलमेर:- 27 मई 2026*
जैसलमेर. सीमांत जैसलमेर जिले के मुलसागर निवासी प्रसिद्ध अलगोजा वादक पद्मश्री तगाराम भील को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान और अलगोजा जैसे वाद्ययंत्र की स्वर लहरियों की मिठास को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया।
पद्मश्री तगाराम भील के जैसलमेर पहुँचने पर अंबेडकर उद्यान से मुख्य मार्गो से होते हुए हनुमान चोराहा तक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई जैसाण वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर माल्यापर्ण कर शॉल ओढ़ाकर जैसलमेर के बाशिंदों ने खुशी का इजहार किया । हनुमान चौराहे पहुँचने पर भव्य स्वागत सम्मान समारोह रखा गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में जैसाण वासी हनुमान चोराहा पहुँच कर पद्मश्री तगाराम भील का स्वागत सम्मान कर बधाइयां दी।
